जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म रोई रोई बिनाले ने कितने करोड़ की ओपनिंग की है?

0
Advertisements
Advertisements

असम: या अली सिंगर जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म रोई रोई बिनाले बतौर एक्टर 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे देखने के लिए असम में चाहने वालों का सैलाब सिनेमाघरों की तरफ मुड़ चुका है. हाल कुछ ऐसा है कि असम के सिनेमाघरों के शोज हाउसफुल जा रहे हैं जबकि हफ्ते भर की टिकटों को फैंस ने खरीद लिया है.बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 1.53 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने हासिल की है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 1.71 करोड़ तक पार हो चुका है. जबकि कहा जा रहा है कि पूरे हफ्ते की टिकट बिक चुकी हैं. इसके चलते वीकेंड पर इस फिल्म का कलेक्शन बढ़ता हुआ ही दिखने वाला है.यूएफओ मूवीज के महाप्रबंधक (पूर्वोत्तर) सौरव के हवाले से लिखा है ‘रोई रोई बिनाले’ को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा, ‘आपको एक हफ्ते तक टिकट नहीं मिलेगा। इस तरह की प्रतिक्रिया हैरान करने वाली है। इतिहास में पहली बार असमिया फिल्म को इतना प्यार मिला है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह जुबीन गर्ग के लिए लोगों की भावना है।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  असम चुनाव: कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, गौरव गोगोई जॉरहाट से चुनाव लड़ेंगे

Thanks for your Feedback!

You may have missed