नोएडा:कार बैक करते समय 4 वर्षीय बच्चा कुचला, हुई मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नोएडा: नोएडा शहर के सेक्टर-31 में बुधवार देर रात एक कार को बैक करते समय चार साल का बच्चा उसके नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने  दी। शहर क़े थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बुधवार देर रात ए- ब्लॉक में रहने वाले जयंत शर्मा अपनी कार को बैक कर रहे थे, तभी उनके पड़ोस में रहने वाला चार साल का अभि पुत्र आशीष वहां से गुजर रहा था। शुक्ल के अनुसार शर्मा बच्चे को देख नहीं पाए और वह कार के नीचे आ गया। हादसे में जख्मी हुए बच्चे को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीपी शुक्ल के अनुसार पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है तथा बृहस्पतिवार सुबह आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  बांकीपुर उपचुनाव को लेकर कड़ी तैयारी, 422 बूथों पर लाइव निगरानी और सुरक्षा का सख्त इंतजाम

Thanks for your Feedback!