सारंडा जंगल में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाईबासा : जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जब सियाल पत्ता चुनने गई 10 वर्षीय बच्ची नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोटक की चपेट में आ गई। धमाका इतना जोरदार था कि बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान दीघा गांव निवासी जय मासी हेरेंज की बेटी सिरिया हेरेंज के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सिरिया सुबह करीब 9 बजे रोज़ की तरह जंगल में पत्ता चुनने गई थी। इसी दौरान उसका पैर अनजाने में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए आईईडी पर पड़ गया, जिससे भयानक विस्फोट हुआ। धमाके में सिरिया का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मनोहरपुर अस्पताल भेजा गया है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और नक्सलियों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!