सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन व ओरिएंटेशन प्रोग्राम भव्य तरीके से सम्पन्न

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  सोना देवी विश्वविद्यालय के इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आज जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजन हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिजीत ए ननोटी, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह, कुलपति डॉ जे पी मिश्रा, कुलसचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद और ट्रस्ट सदस्य डॉ निर्मला शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

संस्कृत विभाग की कुमारी निकिता ने श्लोक प्रस्तुत किया। अंग्रेजी विभाग की अनुसूआ रॉय और उदय चंद्रवंशी ने विश्वविद्यालय का परिचय कराया। ऑडियो-वीडियो माध्यम से विश्वविद्यालय की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, नृत्य और कुलगीत पेश किया।

कुलसचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की और ‘बढ़ते कदम 2025’ पत्रिका का विमोचन किया। इसे डॉ नीलमणि कुमार व उनकी टीम ने तैयार किया। इस अवसर पर ‘एस डी सिंह स्मृति सेवा सम्मान’ की शुरुआत की गई और शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, सामाजिक कार्य व पर्यटन क्षेत्र के विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। ‘राधेश्याम अग्रवाल स्मृति हिन्दी सम्मान’ के तहत विपाशा नायक, प्रज्ञा कुमारी, मेघा दास और खुशी को पुरस्कृत किया गया।

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बैनर शो, नृत्य, लोकगीत, नाटक और देशभक्ति आधारित प्रस्तुतियाँ दीं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। मुख्य अतिथि अभिजीत ननोटी ने विद्यार्थियों को शिक्षा पर ध्यान देने और नकारात्मक चीजों से दूर रहने की सलाह दी। अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा, आत्मज्ञान और कौशल विकास पर विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन और स्व. मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।

See also  SAIL अस्पतालों में 15 नए डॉक्टरों की नियुक्ति, इलाज की सुविधाएं होंगी बेहतर

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed