टाटा स्टील यूआईएसएल ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- टाटा स्टील यूआईएसएल ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। यह आयोजन जुस्को ग्रीन परिसर में हुआ, जहां कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री रितु राज सिन्हा ने टीएसयूएस श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष श्री रघुनाथ पांडे और वरिष्ठ नेतृत्व टीम की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर टीएसयूएस श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी और टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई, जिसने पूरे परिसर को गर्व और एकता की भावना से भर दिया। अपने संबोधन में श्री रितु राज सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक विकास में कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील यूआईएसएल सदैव समाज की प्रगति और देश के विकास में योगदान देने के लिए तत्पर रहेगा।

समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। साउथ पार्क स्थित जुस्को स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाते हुए आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, टाटा स्टील यूआईएसएल की एसआरटी टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दर्शकों ने दोनों प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

यह समारोह स्वतंत्रता, एकता और प्रगति के आदर्शों के प्रति नई ऊर्जा और संकल्प के साथ संपन्न हुआ। टाटा स्टील यूआईएसएल परिवार ने इस अवसर पर यह संदेश दिया कि कंपनी राष्ट्र सेवा और समाज के कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को सदैव बनाए रखेगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed