बिलावल भुट्टो की भारत को युद्ध की धमकी, सिंधु नदी पर बांध बनाने पर भड़के

0
Advertisements
Advertisements

डेस्क :- पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि अगर नई दिल्ली ने सिंधु नदी पर बांध बनाया तो दोनों देशों के बीच जंग छिड़ सकती है। यह धमकी पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की हालिया भारत के खिलाफ परमाणु धमकी के एक दिन बाद आई है। बिलावल ने साफ चेतावनी दी है कि अगर भारत सिंधु जल संधि में बदलाव की दिशा में बढ़ता है तो हालात युद्ध की तरफ जा सकते हैं। सिंध सरकार के संस्कृति विभाग के एक कार्यक्रम में बोलते हुए बिलावल ने दावा किया कि सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान से मोड़ना देश के इतिहास, संस्कृति और सभ्यता, खासकर सिंध पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंधु नदी पर जल परियोजना की घोषणा करते हैं तो यह पाकिस्तान के लिए चेतावनी होगी, क्योंकि इससे जल आपूर्ति घट सकती है। बिलावल ने आरोप लगाया कि मोदी की आक्रामक जल नीति को वह अपनी विदेश यात्राओं के दौरान उजागर करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंध के लोगों ने हमेशा सिंधु नदी की रक्षा के लिए आगे कदम बढ़ाया है और जरूरत पड़ने पर फिर से करेंगे। पूर्व विदेश मंत्री बिलावल ने चेतावनी दी कि युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान अपनी सभी छह नदियों पर अधिकार कर सकता है। गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे, जिनमें सिंधु जल समझौते को स्थगित करना भी शामिल है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि भारत इस ऐतिहासिक समझौते को अब कभी बहाल नहीं करेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed