War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, बॉबी देओल की एंट्री बनी चर्चा का विषय


मनोरंजन डेस्क: YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी “War 2” अपने रिलीज़ से पहले ही सुर्खियों में आ चुकी है। फिल्म में जहां एक ओर ऋतिक रोशन दोबारा अपने आइकोनिक किरदार कबीर के रूप में नज़र आ रहे हैं, वहीं साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की एंट्री ने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

एडवांस बुकिंग में जबरदस्त शुरुआत
फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट बेहद प्रभावशाली रही है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर्स के मुताबिक, 1.26 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है और फिल्म ने अभी तक ₹8.5 करोड़ का कलेक्शन एडवांस में ही कर लिया है।
यह संकेत है कि “War 2” ओपनिंग डे पर धमाका करने जा रही है।
YRF Spy Universe में बड़ा बदलाव, सलमान और शाहरुख नहीं
जहां पिछली फिल्मों में सलमान खान का टाइगर और शाहरुख खान का पठान स्पेशल कैमियो करते नज़र आए थे,
वहीं “War 2” में इन दोनों किरदारों की गैर-मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है। इसके बजाय, दर्शकों को बॉबी देओल की एक रहस्यमयी और दमदार स्पाई भूमिका में देखने को मिलेगा, जो स्पाई यूनिवर्स में एक नई दिशा का संकेत हो सकता है।



