डॉ . प्रभात कुमार सिंह बने कोल्हान विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में ओएसडी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के सांख्यिकी विभागाध्यक्ष डा. प्रभात कुमार सिंह को कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग मेंअधिकारी ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की खबर से महाविद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बन गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कॉलेज के प्राचार्य डॉ . अमर सिंह ने मंगलवार को डा. प्रभात कुमार सिंह का बुके देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ . सिंह की नियुक्ति से परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा और छात्रों की कई समस्याओं का समाधान भी शीघ्रता से होगा।

इस स्वागत समारोह में डा. एस.एन. ठाकुर, डा. ब्रजेश कुमार, डा. अशोक कुमार रवानी, डॉ . अंतरा कुमारी, डॉ.  दुर्गा तामसोय, डॉ . रवि शंकर प्रसाद सिंह, डॉ. भूषण कुमार सिंह, डॉ . शालिनी शर्मा, डा. आर.के. कर्ण सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।

 

Advertisements
See also  खाली मैदान को बना दिया सुकून का ठिकाना, रीडिंग गार्डन देखने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

Thanks for your Feedback!

You may have missed