अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज, परशुराम शक्ति सेना ने जताया विरोध

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में श्री परशुराम शक्ति सेना ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने साइबर थाना, जमशेदपुर में अनुराग कश्यप के खिलाफ जातिगत विद्वेष फैलाने, हेट स्पीच देने और एक विशेष जाति के प्रति दुर्भावनापूर्ण रवैया अपनाने के आरोप में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर अभिषेक पांडे ने कहा, “विगत कुछ वर्षों से एक षड्यंत्र के तहत ब्राह्मणों को अपमानित करने का चलन शुरू हो गया है। जो भी व्यक्ति प्रसिद्धि प्राप्त करना चाहता है, वह ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी कर देता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण परम्परा बन गई है कि देश की हर समस्या के लिए ब्राह्मणों को दोषी ठहराया जाता है।”

उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज की सहनशीलता को अब कमजोरी न समझा जाए। अब समय आ गया है कि समाज ऐसे अपमानजनक बयानों का मुंहतोड़ जवाब दे। “जो भी व्यक्ति ब्राह्मण समाज की प्रतिष्ठा को आघात पहुँचाने का प्रयास करेगा, उसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा और उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, तथा ब्राह्मण समाज के सदस्य राजा ओझा, ओमकार झा, दीपक झा सहित कई लोग उपस्थित रहे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोहराई गईं तो और भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे।

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed