जमशेदपुर में नशीली दवाओं का भंडाफोड़: बिहार के दो कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं जब्त…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:जमशेदपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा कारो‍बारियों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशिष के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के खरकाई रोड स्थित रीगल चौक पर की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार पांडे उर्फ अमित कुमार पांडे उर्फ नारायण और रवि रंजन चौधरी उर्फ विष्णु कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में रहकर नशीली दवाओं का अवैध कारोबार चला रहे थे।

पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं जब्त की हैं। जांच में यह सामने आया है कि इन दवाओं का इस्तेमाल खासकर बच्चे और किशोर नशे के रूप में करते थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह भी कबूल किया है कि वे लंबे समय से इस अवैध धंधे में शामिल हैं और विभिन्न जिलों में इन दवाओं की आपूर्ति करते थे।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

About The Author

See also  31 अक्टूबर को टाटानगर से जुड़ी तीन ट्रेनों के समय में बदलाव, एक ट्रेन आद्रा तक चलेगी

Thanks for your Feedback!

You may have missed