महाराष्ट्र के 92,84,720 किसानों के खाते में फ‍िर आएंगे 2-2 हजार,

0
Advertisements
Advertisements

महाराष्ट्र: नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण किसान सहायता योजना है। इसका उद्देश्य राज्य के उन किसानों को अतिरिक्त आर्थिक मदद देना है जो पहले से पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं। इस योजना के तहत महाराष्ट्र के पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की अतिरिक्त राशि तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। इससे किसान को कुल 12000 रुपये सालाना सहायता मिलती है, जिसमें 6000 रुपये केंद्र सरकार और 6000 रुपये राज्य सरकार देती है।इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान का महाराष्ट्र का निवासी होना आवश्यक है और उसके नाम पर खेती योग्य जमीन का रिकॉर्ड होना चाहिए। बैंक खाता आधार से लिंक होना भी जरूरी है ताकि राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सुरक्षित रूप से पहुंच सके। यह योजना खास तौर पर छोटे और सीमांत किसानों की आय को बढ़ाने और खेती से जुड़े खर्चों में सहारा देने के लिए बनाई गई है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।पीएम किसान योजना के पात्र किसानों को नमो शेतकरी योजना के तहत 2000 रुपये हर 3 महीने में दिए जाते हैं।
नमो शेतकरी योजना की पहली किस्त, पीएम-किसान की 14वीं किस्त के बाद दी गई थी
हर किस्त में किसान को पीएम-किसान और नमो शेतकरी योजना से 2-2 हजार रुपये मिलेंगे।
दोनों योजनाओं यानी पीएम-किसान और नमो शेतकरी योजना से किसानों को साल में कुल 12,000 रुपये मिलेंगे।
पैसा किसानों के बैंक खाते में सीधे DBT के जरिए भेजा जाएगा

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

योजना के तहत पैसा अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च के बीच मिलता है। साल में तीन किस्त में 6000 रुपये मिलते हैं।नमो शेतकरीमहासम्मान निधि की अब तक 7 किस्तें जारी हो चुकी हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी हो चुकी है। ऐसे में संभावना है कि जल्द ही नमो शेतकरीकी आठवीं किस्त का ऐलान हो सकता है। हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed