जमशेदपुर में 9 से 11 जनवरी तक होगा 79वां–81वां चैम्पियनशिप डॉग शो, देश-विदेश के वर्ल्ड-क्लास कुत्ते लेंगे हिस्सा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर केनेल क्लब (जेकेएम) के तत्वावधान में बहुप्रतीक्षित 79वां, 80वां और 81वां चैम्पियनशिप डॉग शो का आयोजन 9 से 11 जनवरी तक किया जाएगा। यह तीन दिवसीय प्रतिष्ठित आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित तीरंदाजी मैदान में होगा, जहां देश-विदेश से आए वर्ल्ड-क्लास कुत्ते अपनी उत्कृष्टता, वंशावली और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जेकेसी की प्रेसिडेंट रुचि नरेंद्रन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ओबीडिएंस परीक्षण, लैब्राडोर स्पेशलिटी शो, बीगल स्पेशलिटी शो और ऑल ब्रीड्स शो आयोजित किए जाएंगे। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत और विदेशों से अनुभवी जज शामिल होंगे। जज पैनल में भारत से फिलिप बट और फिनलैंड से इरिना पोलेटाएवा सहित अन्य विशेषज्ञ निर्णायक भाग ले रहे हैं।

ओबीडिएंस प्रतियोगिता में इस वर्ष कुल 39 कुत्ते हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 20 कुत्ते पोस्ट-ग्रेजुएट योग्यता के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि 7 कुत्ते साथी कुत्ते मूल्यांकन (चिकित्सकीय व सेवा उद्देश्यों) में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता देश की प्रतिष्ठित ओबीडिएंस स्पर्धाओं में गिनी जाती है।

चैम्पियनशिप शो में 326 कुत्ते ‘बेस्ट इन शो’ खिताब के लिए रिंग में उतरेंगे। इस बार 43 विभिन्न नस्लों की भागीदारी दर्ज की गई है। दर्शकों के आकर्षण का केंद्र तिब्बती मास्टिफ, चाउ-चाउ, डोगो अर्जेंटिनो और इंग्लिश सेटर जैसी विदेशी नस्लें होंगी।

आयोजन की खास बात भारतीय देसी नस्लों की सशक्त मौजूदगी है। कारवां हाउंड, कोंबाई, मुधोल हाउंड, पश्मी और राजापलायम जैसी नस्लें अपनी फुर्ती, बनावट और विशेषताओं के साथ भारतीय कैनाइन विरासत को मंच पर प्रस्तुत करेंगी।

स्थानीय प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए जमशेदपुर के पालतू कुत्तों के लिए विशेष सम्मान रखा गया है। शहर के शीर्ष 8 स्थानीय कुत्तों को प्रथम से आठवें बेस्ट इन शो तक रैंक कर “जमशेदपुर के सर्वश्रेष्ठ स्थानीय कुत्ते” के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही बेस्ट लोकल हैंडलर और रिजर्व बेस्ट हैंडलर का चयन भी होगा।

See also  सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

शो की एक और प्रमुख विशेषता वर्ल्ड-क्लास जज पैनल है। सभी जज एफसीआई प्रमाणित हैं और कई जज वर्ल्ड डॉग शो में नियमित निर्णायक रह चुके हैं, जिससे आयोजन को वैश्विक स्तर की विश्वसनीयता मिलती है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed