गायत्री शिक्षा निकेतन विद्यालय प्रांगण में 74 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर (संवाददाता ):- गायत्री शिक्षा निकेतन विद्यालय प्रांगण में 74 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l मुख्य अतिथि झारखंड राज्य के पूर्व भाजपा अध्यक्ष ,महान समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया l मुख्य अतिथि गोस्वामी जी , विशिष्ट अतिथि श्री इंद्रासन यादव जी एवं विद्यालय के सचिव इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु जी के द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजई कुल 332 बच्चों के बीच पुरस्कार और मेडल प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गयाl मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में भारत के विशाल संविधान ,गणतंत्र दिवस के महत्व के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की प्रेरणा दिएl इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ट शिक्षिका श्रीमती मीना जी के कुशल निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकों सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l आज विद्यालय प्रांगण में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाया गयाr गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के सचिव के द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ,विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों सभी छात्र छात्राओं ,अभिभावकों एवं देश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामना ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  10 साल के शौर्य ने रचा कमाल, 20 सेकंड में बताए 48 एशियाई देशों के नाम

Thanks for your Feedback!

You may have missed