अमीषा टेलीकॉन का ताला काटकर 60 हजार की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : सरायकेला के पांड्रा रोड में अवस्थित अमीषा टेलीकॉम मोबाइल दुकान का ताला काटकर चोरों ने रविवार की देर रात नकदी समेत 60 हजार रुपये मूल्य की मोबाइल की चोरी कर ली. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. उसके माध्यम से ही पुलिस चोरों का सुराग लेने की कोशिश कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना की जानकारी दुकान मालिक आशीष साहू को सोमवार की सुबह तब मिली जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने देखा कि दुकान का ताला कटा हुआ है और भीतर के सभी सामान बिखरे पड़े हैं. सीसीटीवी कैमरा देखने पर चोरी की घटना की जानकारी मिली.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चोर छह की टीम बनाकर पहुंचे हुए थे. इसमें से तीन दुकान के भीतर गया था और तीन बाहर रेकी कर रही थी. घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवाया गया है. चोरों के हाथ दुकान से मोबाइल और नकद 10 हजार रुपये लगे हैं.

Advertisements
See also  चाकुलिया में लैंप्स भवन का शिलान्यास, आम लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Thanks for your Feedback!

You may have missed