मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले 6 खिलाड़ी,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए आज यानी 16, दिसंबर, 2025 को मिनी ऑक्शन होने जा रहा है. हर साल टीमों के लिए ऑक्शन बेहद अहम होता है. इसके जरिए हर टीम अपने समीकरण को परफेक्ट करने की कोशिश करती है. मिनी ऑक्शन की खास बात ये होती है कि टीमों के पास बड़े पर्स नहीं होते, लेकिन मिनी ऑक्शन में लगी बोली मेगा ऑक्शन को भी पीछे छोड़ देती है. यहां हम आपको ऐसे ही 6 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ऊपर टीमों ने मिनी ऑक्शन में बोली लगाकर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.ऑस्ट्रेलिया के खूंखार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की आईपीएल में पहली एंट्री साल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हुई थी. केकेआर ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड प्राइस में खरीदा, जो उस समय केकेआर के कुल पर्स का 75.69% हिस्सा थी.ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. कमिंस ने उस सीजन में 9.27 के महंगे इकोनॉमी रेट से महज 18 विकेट लिए, लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को 8 साल बाद फाइनल तक पहुंचाया था.इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. करन ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ अवॉर्ड जीता था, जिसके चलते IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में उनकी भारी डिमांड थी. उस सीजन में करन ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था. जहां उन्होंने 48.90 के औसत से रन लुटाए, लेकिन बल्ले से 135.96 के स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए थे. फिर भी उन्हें पंजाब किंग्स अगले सीजन में बरकरार रखते हुए टीम की कप्तानी भी सौंपी थी.ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. मुंबई इंडियंस ने IPL 2022 में हार्दिक पंड्या को रिलीज कर दिया था, जिस वजह से उसे एक बेहतरीन ऑलराउंडर की तलाश थी. इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. स्टोक्स भी उन ऑलराउंडर्स में शामिल हैं, जिनके लिए IPL 2023 का मिनी ऑक्शन लकी साबित हुआ था. लेकिन ये सौदा सीएसके के लिए फायदे का नहीं रहा.दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2021 के मिनी ऑक्शन में 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उस समय किसी भी IPL Auction में एक प्लेयर को दी गई सबसे बड़ी रकम थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed