मानगो में स्वर्णरेखा नदी में डूबने से युवक की मौत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जिले के मानगो के श्यामनगर निवासी एक किशोर की मौत शनिवार को स्वर्णरेखा नदी में डूबने से हो गयी। मृतक टुकनु नायक का 12 वर्षीय पुत्र समीर नायक था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि समीर शनिवार को उलीडीह के रामनगर स्वर्णरेखा नदी में नहाने गया था। इसी क्रम में पाव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। तैरने नहीं आने के कारण वह डूब गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नदी के समीप मौजूद मछुआरों ने उसकी आवाज़ सुनकर बचाने का प्रयास किया। मछुआरों ने बहुत कोशिश के बाद उसे नदी से निकला गया। तुरंत उसे लेकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एमजीएम थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed