मनरेगा के तहत संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण

0
Advertisements

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बाघुरीया पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आज  वरीय पदाधिकारी घाटशिला- सह- अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) श्री नन्द किशोर लाल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वरीय पदाधिकारी द्वारा बाघुरिया पंचायत के सुनील सोरेन, भागवत सोरेन एवं प्रेमचंद सोरेन के 1-1 एकड़ जमीन पर मिश्रित बागवानी योजना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपस्थित रोजगार सेवक को अधिक से अधिक मानव दिवस का सृजन एवम् योजनाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संजय कुमार दास द्वारा रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव बाघुरिया को प्रत्येक गांव में पांच-पांच योजना संचालित करने एवं योजना स्थल पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराने को कहा गया।इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश श्रीवास्तव, असिस्टेंट इंजीनियर संतोष कुमार, जूनियर इंजीनियर एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  आदित्यपुर में संपत्ति विवाद में चली गोली: 111 सेफ लाइफ अस्पताल के निदेशक डॉ. ओपी आनंद को बड़े भाई सत्य प्रकाश सुधांशु ने मारी गोली, पहले भी हो चुकी थी हाथापाई! वाई.पी. यादव के निधन के बाद बढ़ा था संपत्ति विवाद, दोनों भाइयों ने अपनी सुरक्षा के लिए रखे थे बाउंसर

Thanks for your Feedback!

You may have missed