हथियार के साथ 5 युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिस्तौल और गोली के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार लेकर इलाके में घूम रहे हैं और किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर एसएसपी एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर टीम गठित की गई, जिसके बाद सिटी एसपी ललित मीणा और डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) सुमित कुमार की अगुवाई में कार्रवाई की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस टीम ने जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर पांचों युवकों को पकड़ लिया। सभी आरोपी इसी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार उन्हें कहां से मिले तथा इसके पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है। मामले का खुलासा पुलिस प्रेस वार्ता के माध्यम से कर सकती है.

About The Author

See also  टाटा पावर का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 11% बढ़ा मुनाफा, रिन्यूएबल कारोबार बना ताकत

You may have missed