झारखंड में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो चेतावनी जारी

Advertisements

रांची : झारखंड में मानसून के सक्रिय रहने के कारण अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 26 जुलाई के बीच झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। मानसून गतिविधियों के कारण राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

About The Author

See also  छठ पर कई आटा चक्कियों में व्रतियों के गेहूं की मुफ्त पिसाई

You may have missed