जमशेदपुर से सरायकेला लाैट रही कार ने ट्रक में मारी टक्‍कर, कार सवार घायल, एमजीएम में भर्ती

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कोलाबिरा के समीप सोमवार को सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर  खड़े ट्रक से हुई कार की टक्‍कर में सरायकेला सदर अस्‍पताल के चिकित्‍सक डॉ शाहिद व डाटा ऑपरेटर घनश्‍याम दत्‍ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर से सरायकेला सदर अस्पताल के लिए सदर अस्‍पताल के चिकित्‍सक डॉ शाहिद व डाटा ऑपरेटर घनश्‍याम दत्‍ता लौटर रहे थे। इसी बीच सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर कोलाबीरा में खड़े ट्रक से उनकी कार की जोरदार टक्‍कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोगों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी प्राथमिक इलाज किया गया और उसके बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।

हादसे में कार में बैठे डॉक्टर और डेटा ऑपरेटर दोनों बहुत बुरी तरह घायल हो गए है। डॉक्टर शाहिद की स्थिति बेहद गंभीर है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद क्षतिग्रस्‍‍‍त कार में डॉक्टर शाहिद बुरी तरह फंस गए थे। स्थानीय लोगों के काफी मशक्कत के बाद डॉक्टर को कार से बाहर निकाला गया। डॉक्टर के सर में गंभीर चोट लगी है। डाटा ऑपरेटर को भी सर में चोटें आई हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed