राउरकेला में 30-40 लाख की चोरी, जमशेदपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: राउरकेला में घर से 30 से 40 लाख रुपये गहनों की चोरी के मामले में ओडिशा पुलिस ने गोलमुरी टुइलाडुंगरी से शंभू सिंह और बागबेड़ा से अनिकेत कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बलेनो कार भी जब्त की है. जिसमें ओडिशा का नंबर प्लेट लगा हुआ है. पुलिस गिरफ्तार शंभू सिंह और अनिकेत कुमार से पूछताछ कर रही है. पुलिस चोरी हुए गहनों के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रही है. जानकारी के अनुसार गत अगस्त माह में शंभू सिंह और अनिकेत कुमार ने राउरकेला के सेक्टर 19 में कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. वारदात के बाद घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में कार व बदमाशों की तस्वीर राउरकेला पुलिस को मिली थी.इसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल हुई.प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि शंभू सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी चोरी और नकबजनी के मामलों में जेल जा चुका है. ओडिशा पुलिस अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर राउरकेला ले जाएगी, जहां उससे पूछताछ जारी रहेगी .

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम; विज्ञान और वाणिज्य संकाय में शानदार प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!