3 मुस्लिम देशों ने रुकवा दिया ईरान पर अमेरिका का हमला, 

0
Advertisements
Advertisements

ईरान: ईरान पर अमेरिका का सैन्य हमला फिलहाल टलता नजर आ रहा है। गुरुवार को सभी पक्षों से आए नरम संदेश के बाद अब यह खबर सामने आई है कि तीन मुस्लिम देशों ने मिलकर अमेरिका को यह हमला ना करने के लिए मना लिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब, कतर और ओमान ने मिलकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और क्षेत्र की शांति को देखते हुए हमले से रोकने की अपील की, जिसके बाद ट्रंप ने अपने कदम पीछे खींच लिए।गुरुवार को एक सीनियर सऊदी अधिकारी ने AFP को बताया कि सऊदी अरब, कतर और ओमान ने मिलकर ट्रंप को हमले से रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इलाके में गंभीर नतीजों का डर था। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि खाड़ी के तीनों देशों ने राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान को एक मौका देने के लिए मनाया। इन देशों ने आखिरी समय में ट्रंप को रोकने को कोशिश करते हुए कहा कि ईरान को अच्छे इरादे दिखाने के लिए मौका दिया जाना चाहिए।सऊदी अधिकारी ने बताया, “हमने राष्ट्रपति ट्रंप को समझाने के लिए आखिरी समय तक कूटनीतिक कोशिशें की कि वे ईरान को अच्छे इरादे दिखाने का मौका दें।” वहीं दूसरे खाड़ी अधिकारियों ने भी बातचीत की पुष्टि करते हुए कहा कि ईरान को यह संदेश भी दिया गया था कि अमेरिका के क्षेत्रीय ठिकानों पर हमला करने के गंभीर नतीजे हो सकते हैं।इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ट्रंप को अभी हमला करने से रोका है। इस रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर कि इजरायली प्रधानमंत्री ने ट्रंप को हमलों के खिलाफ चेतावनी दी थी, वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा, “यह सच है कि राष्ट्रपति ने उनसे बात की थी, लेकिन मैं राष्ट्रपति की खुद की साफ मंज़ूरी के बिना उनकी बातचीत के बारे में कभी भी डिटेल्स नहीं दे सकती।”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed