आईसीआईसीआई बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एसबीयू के 29 विद्यार्थियों का चयन

Advertisements

Jharkhand:सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची के प्लेसमेंट विभाग द्वारा 2027 में उत्तीर्ण होने वाले बीबीए, बी.कॉम., बीसीए एवं बीए के विद्यार्थियों के लिए आईसीआईसीआई बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। ड्राइव के लिए 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में आयोजित एप्टीट्यूड टेस्ट के बाद 86 विद्यार्थी साक्षात्कार के लिए चयनित हुए। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात् कुल 29 विद्यार्थियों का चयन रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थियों को अधिकतम 5.50 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी का अवसर प्राप्त होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभा, उनकी व्यावसायिक तैयारी तथा उद्योग जगत के साथ विश्वविद्यालय के निरंतर मजबूत होते संबंधों को दर्शाती है। विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट विभाग विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

वर्ष 2026 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के प्लेसमेंट अभियान के दौरान भी अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें ईवाई, बिड़ला ओपस, टीसीएस, डेलॉइट, आईडीबीआई बैंक, गोदरेज, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, शोभा लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, बर्जर पेंट्स, डीमार्ट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, स्टरलाइट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, इन्फो एज (नौकरी डॉट कॉम), सीएट टायर्स, केईसी इंटरनेशनल, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंडस टावर्स, आर. आर. केबल लिमिटेड, ए. ओ. स्मिथ, श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड तथा मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड सहित कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल थीं।

See also  एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के आदेश के खिलाफ जमशेदपुर में आक्रोश, आंदोलन और न्यायालय जाने की चेतावनी

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

About The Author

You may have missed