मुकुरुडिह में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


जमशेदपुर : शहर के मुकुरुडिह गांव में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन भक्ति और श्रद्धा के माहौल में आयोजित किया गया. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और लोगों ने भगवान के नाम का स्मरण करते हुए सामूहिक प्रार्थना की.

इस अवसर पर समाजसेवी आस्तिक महतो भी कार्यक्रम में शामिल हुए और आयोजन समिति के सदस्यों तथा ग्रामीणों के साथ संकीर्तन में भाग लिया. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में भाईचारा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं.
आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया गया. गांव के लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया और देर रात तक श्रद्धालु संकीर्तन में शामिल होकर भक्ति में लीन रहे.



