झील में नहाने उतरे 2 युवकों की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- फरीदाबाद में कृत्रिम झील में नहाते समय दो युवक डूब गए। साथ नहा रहे अन्य युवकों ने दोस्तों को बचाने का खूब प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को बादशाह खान अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया है। जांच में सामने आया है कि युवकों ने गूगल पर झील का मनोरम दृश्य देखा था।अरावली पहाड़ी के अंदर बनी कृत्रिम झील युवाओं को खूब आकर्षित कर रही हैं। गर्मी में युवा यहां घूमने आते हैं और ठंडे पानी को देख नहाने उतर जाते हैं। ऐसी ही एक घटना सिरोह की खान में हुई। यहां बनी कृत्रिम झील में नहाते समय दो युवक डूब गए। साथ नहा रहे अन्य युवकों ने दोस्तों को बचाने का खूब प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सचना मिलने पर पुलिस व आसपास के लोग पहुंच गए। दोनों युवकों के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को बादशाह खान अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया है। पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के संगम विहार में रहने वाले चार युवक अपनी बाइक व स्कूटी से सिरोही झील पहुंचे थे।

गूगल पर देखा था झील का मनोरम दृश्य

उन्होंने गूगल पर झील का मनोरम दृश्य देखा था और यहां मस्ती के लिए आए थे। चारों युवक नहाने के लिए झील में उतर गए। युवकों को झील की गहराई व अंदर नुकीले पत्थरों का अंदाजा नहीं था। नहाते समय चारों पानी की गहराई में चले गए। मोहन और मानस झा झील की अत्यधिक गहराई में चले गए और डूबने लगे।

साथ नहा रहे उनके दोस्त राजीव व साजिद ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। दोनों को बचाते समय राजीव नामक युवक को चोट लग गई। उसे भी एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना धौज प्रभारी शिव चरण ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed