पोटका में तालाब में गिरने से 2 साल के बच्चे की मौत, बहन के साथ घर के पीछे गया था खेलने

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। जिले के पोटका के पोगरोसाई गांव में आज तालाब में गिरने से डूब जाने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना के समय बच्चा तालाब के किनाने अपनी बहन के साथ खेलने के लिए गया हुआ था. इस बीच ही बहन घर के भीतर चली गई थी और वह घर के पीछे तालाब के पास खेल रहा था. खेलने के क्रम में ही वह तालाब में गिर गया और डूब गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के घंटों बाद दादा की नजर तालाब में पड़ी थी और किसी का शव देखा. इसके बाद करीब गए तब देखा कि उनका पोता ही है. इसके बाद घर के लोगों को घटना की जानकारी मिली. घटना के बाद परिवार के लोग बच्चे को लेकर जादूगोड़ा अस्पताल भी गए थे. यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं जब बच्चे का शव गांव में पहुंचा तब लोगों का चेहरा नम हो गया था. मासूम बच्चे का चेहरा देख लोगों के आंखों से आंसू छलक जा रेह थे.

Advertisements
See also  टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बस को मारी टक्कर, मौके पर हंगामा, पुलिस ने कराया समझौता

Thanks for your Feedback!

You may have missed