तालाब में डुबने से 15 वर्षिय छात्र की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा

0
Advertisements

घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा पंचायत स्थित विक्रमपुर गांव में शनिवार को तालाब में डुबने से एक 15 वर्षिय छात्र रुपेश मंडल की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर सैंकड़ों की संख्या में घटना सथल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। डुबने के लगभग एक घंटे बाद शव को स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार तालाब से निकालकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले गये, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, एसडीओ सचिदानंद महतो, थाना प्रभारी मधुसूदन दे भी पहुंचे। जानकारी के अनुसार विक्रमपुर निवासी संजय मंडल जो कि बोकारों में पुलिस विभाग में अभी कार्यरत है। उनका पुत्र रुपेश मंडल घाटशिला ते संतनंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में कक्षा नवम बी में पढ़ाई करता है। शनिवार को स्कूल मे छुट्टी होने के बाद अपने एक दोस्त के साथ स्कूल से घर जाने के बजाय विक्रमपुर में स्थित काफी गहरा तालाब में नहाने चला गया। इस दौरान अपने स्कूल ड्रेस एवं जुते को खोलकर बैग में रख लिया और तालाब में दिन के लगभग 12 बजे छालांग लगा दी। जबकी दोनो दोस्त तैरना नही जानते थे। तालाब में कुदते ही दोनो डुबने लगे संयोग वश एक छात्र को किसी ने बचा लिया, लेकिन रुपेश मंडल डुबता चला गया। हल्ला होने पर काफी लोग घटना स्थल पर जमा हो गये और उसे तालाब में खोजने लगे। घटना के लगभग एक घंटा बाद उसे स्थानीय लोग निकालकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले गये,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर का पुत्र के चले जाने के गम में बच्चे की मां, दादी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की जानकारी बच्चे के पिता जो बोकार में ड्यूटी पर थे, उन्हे भी दिया गया है। इस घटना को लेकर पुरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisements
Advertisements

 

Thanks for your Feedback!

You may have missed