जियाडा की पीसीसी की बैठक में 15 मामलों का हुआ निष्पादन, आनेवाले समय में खुलेंगे रोजगार के अवसर

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela :शनिवार को जियाडा सभागार में पीसीसी की बैठक क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें कुल 15 मामलों का निष्पादन किया गया. क्षेत्रीय निदेशक के अनुसार आज के प्रस्ताव में करीब 8 प्रोजेक्ट के बदलने का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है जिससे आनेवाले समय मे औद्योगिक क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर खुलेंगे. जिससे आनेवाले समय में युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. उन्होंने कहा कि आज की बैठक में कुल 19 मामलों को शामिल किया गया था, जिसमें एक उद्यमी अनुपस्थित रहे. इस प्रकार सभी 18 प्रोजेक्ट एक्सपेंशन और चेंज ऑफ प्रोजेक्ट का शामिल था. बैठक के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि 18 में से 3 मामले वित्तीय न्यायालय में विचाराधीन हैं. जिसकी वजह से उन्हें रोक दिया गया. इस प्रकार बचे हुए 15 प्रोजेक्ट की सुनवाई करते हुए सभी को पारित कर दिया गया. आज की पीसीसी बैठक में कमेटी के एसिया के प्रतिनिधि के रूप में एसएन ठाकुर, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के जितेंद्र कुमार सिंह, लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि विनोद शर्मा, सिया के प्रतिनिधि मानव केडिया, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार पासवान, जियाडा रांची मुख्यालय और उपायुक्त सरायकेला के पदाधिकारी भी प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव 2026 का आयोजन, रंग गुलाल से कैंपस हुआ रंगीन

Thanks for your Feedback!

You may have missed