धर्मेन्द्र तिवारी ने सुबोध श्रीवास्तव को जमशेदपुर जिला अध्यक्ष के पद पर किया मनोनीत


जमशेदपुर : भारतीय जनता मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने भाजमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता व वर्तमान में विधायक सरयू राय के औद्योगिक विभाग के प्रतिनिधि सुबोध श्रीवास्तव को जमशेदपुर जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इसके साथ ही केन्द्रीय अध्यक्ष तिवारी ने पूर्व के प्रदेश, कोल्हान, जिला स्तर, जमशेदपुर महानगर की कमिटी के साथ ही मंडल स्तर की सभी कमिटी व मोर्चा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह घोषणा उन्होंने भारतीय जनता मोर्चा के जमशेदपुर महानगर के साकची बसंत सिनेमा के समीप स्थित कार्यालय में एक प्रेसवर्ता के माध्यम से किया।उन्होंने बताया कि अब नये सिरे से जमशेदपुर महनगर की सभी कमिटियों का गठन नव मनोनित जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया जाएगा। उन्होंने सुबोध श्रीवास्तव को 31 दिसम्बर तक जमशेदपुर महानगर की समिति गठन करने को कहा है।


उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ के सामंजस्य से संगठन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश व प्रमंडल स्तर पर भी नए सिरे से कमिटियों का गठन किया जाएगा व जिम्मेदारी तय की जाएगी।इस अवसर पर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण के बाद कहा कि जमशेदपुर महानगर की जनता जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। जनता की आशा को पूर्ण करने में भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ता सरयू राय व केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।प्रेसवार्ता के अवसर पर रामनारायण शर्मा, संजीव आचार्या, मुकुल मिश्रा, ब्यूटी तिवारी के साथ ही भाजमो के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे। सबों ने नवमनोनित जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी है एवं उनके नेतृत्व में भाजमो जमशेदपुर महानगर की एक उत्कृष्ट टीम तैयार होगी जो जमशेदपुर की जनता के हित में कार्य करेगी।
