आदित्यपुर में बिल्डर से 10 लाख की रंगदारी

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक बिल्डर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।मांझी टोला में फ्लैट निर्माण कार्य कर रहे बिल्डर मुकेश कुमार को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। जानकारी के अनुसार, संजीव लोहार नामक व्यक्ति ने फोन पर कहा कि यदि 10 लाख रुपये नहीं दिए गए तो बिल्डर को भी मृत अपराधी दीपक मुंडा की तरह एस-टाइप चौक पर बम से उड़ा दिया जाएगा यह धमकी 25 अक्टूबर की शाम करीब 4:45 बजे दो मोबाइल नंबर — 8709759298 और 9122282683 — से दी गई। धमकी मिलने के बाद भयभीत बिल्डर ने तुरंत आदित्यपुर थाना पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई और वरीय पुलिस अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। इधर, आदित्यपुर पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय स्तर पर इस घटना से बिल्डर समुदाय में भय और आक्रोश का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  ओडिशा सीमा से सटे पोटका जंगल में जली हुई युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Thanks for your Feedback!

You may have missed