जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म रोई-रोई बिनाले,फिल्म को लेकर गर्ग की थी यह आखिरी इच्छा

0
Advertisements
Advertisements

असम: आंखों में आंसू, मन में पीड़ा और दिल में जुबिन दा का यही नजारा है आज असम के हर सिनेमाघर का असम के संगीत सम्राट जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ आज रिलीज हो गई. पोस्टर में जुबिन समुद्र के पानी को छूते नजर आ रहे हैं. विडंबना ये कि समुद्र ने ही 19 सितंबर को सिंगापुर में उनकी जान ले ली. जुबिन ने जिंदगी में लोगों को जोड़ने का काम किया. वो अब उनकी मौत के बाद और बड़े पैमाने पर हो रहा है.दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की इस आखिरी फिल्म ने असम के थिएटरों के बाहर फैंस की भीड़ लगा दी है जो कि आंखों में आंसू और दिल में गर्व लेकिन इस मूवी को देखने पहुंचे हैं।फिल्म रोई-रोई बिनाले को पूरे भारत में 800 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म 100 करोड़ रुपये से कम की कमाई नहीं करेगी और असम फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकती है।फैंस की भारी डिमांड को देखते हुए असम में 8 नई स्क्रीन जोड़ी गई हैं, जहां पहला शो सुबह 5 बजे से शुरू होकर आधी रात तक चलेगा। जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म पर लगे जीएसटी से होने वाली कमाई को उनके द्वारा स्थापित कलागुरु आर्टिस्ट फाउंडेशन को दान किया जाएगा।फिल्म ‘रोई-रोई बिनाले’ के डायरेक्टर राजेश भुयान ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा है- ये फिल्म जुबीन गर्ग की नहीं बल्कि उनके चाहने वालों की है। लोग सुबह 4 बजे थिएटर पहुंचे हैं। ये अपने आप में इतिहास है।बताया जाता है कि फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ असम के लगभग सभी सिनेमाघरों में लगी है। इससे पहले वहां के सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों को हटा दिया गया।आपको बता दें कि फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ की कहानी और गानों को जुबीन गर्ग ने लिखा था। इस फिल्म में उन्होंने अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया। फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक जुबीन गर्ग चाहते थे कि यह फिल्म 31 अक्तूबर को असम के साथ पूरे देश में रिलीज हो।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed