शांति नगर में युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त की
Advertisements

Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्थित शांति नगर में सोमवार शाम एक 28 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई। मृतक युवक की पहचान शंभु सिंह के रूप में हुई है।परिवार के अनुसार, शंभु सिंह अपने घर में अकेला था जब उसने यह निर्णय लिया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई है।
प्रारम्भिक जाँच में पुलिस ने कहा है कि अभी तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है और पोस्टमार्टम के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। स्थानीय लोग इस घटना से गुमसुम हैं और परिजन बड़े सदमे में हैं।
Advertisements


Advertisements


