ओम बिरला से बेहतर स्पीकर बन सकते हैं आप… कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की, की तारीफ

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : संसद परिसर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का एक बयान चर्चा में आ गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल से मुलाकात के दौरान कहा कि वे ओम बिरला से बेहतर स्पीकर बन सकते हैं। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वीडियो में दिग्विजय सिंह जगदंबिका पाल से कहते नजर आते हैं कि उनका आचरण अच्छा है और वे लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका बेहतर तरीके से निभा सकते हैं। इस दौरान किसी ने कहा कि ओम बिरला ने उन्हें मौका दिया है, जिस पर दिग्विजय सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें ही स्पीकर बनाया जाना चाहिए। जवाब में जगदंबिका पाल ने कहा कि यहां भी राजनीति हो गई, जिस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे उनके साथ राजनीति नहीं करेंगे और उन्हें अपना भाई मानते हैं।

Advertisements
See also  पर्यटन सीजन में गैस संकट: कमर्शियल LPG की सप्लाई रुकी, होटल-ढाबों पर बंदी का खतरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed