शादी के बंधन में बंधे ‘केतली पहलवान’ के नाम से मशहूर रेसलर दीपक पुनिया

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया शादी के बंधन में बंध गए हैं। बहादुरगढ़ के हिल्टन रिजॉर्ट में हिन्दू रीति रिवाजों के साथ शादी समारोह संपन्न हुआ। दीपक ने अपने पिता के दोस्त की बेटी संग सात फेरे लिए। दीपक की दुल्हन शिवानी झज्जर जिले के गांव निलोठी की रहने वाली हैं। फिलहाल वह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही हैं, उनका IAS अफसर बनने का सपना है। दीपक और शिवानी की सगाई 8 सितंबर 2025 को हुई थी। एक दिन पहले 2 फरवरी को झज्जर के धनखड़ फॉर्म हाउस में लग्न टीके का प्रोग्राम हुआ। यहां दीपक ने सिर्फ एक रुपए का चांदी का सिक्का लिया। दीपक के पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि शाम साढ़े 4 बजे छारा गांव से बारात निकल गई। करीब 5 बजे बारात रिजॉर्ट में पहुंची। यहां गेस्ट से परिचय करने के बाद शादी की आगे की रस्म निभाई जाएगी।टोक्यो ओलिंपिक 2021 में दीपक ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में मामूली अंतर से हारकर पांचवें स्थान पर रहे। यह हार उनके लिए भावनात्मक रही, क्योंकि कुछ ही महीने पहले उन्होंने अपनी मां को खो दिया था और वे पदक उन्हें समर्पित करना चाहते थे। मगर, इस हार ने उन्हें तोड़ा नहीं, बल्कि और मजबूत बनाया। एक साल बाद 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि दीपक को प्रो रेसलिंग लीग (PWL) में महाराष्ट्र की टीम में शामिल किया गया। दीपक पूनिया को ग्रेड ए के पहलवानों में शामिल किया गया और बेस प्राइस 12 लाख रुपए रखा गया था। हालांकि, अपनी शादी के कारण दीपक ने PWL नहीं खेला।दीपक के पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि शिवानी के पिता अनूप सिंह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। जब दीपक अखाड़े में प्रैक्टिस करने जाता था, वहीं अनूप सिंह से मुलाकात हुई। कई बार मुलाकातें हई और 2020 में दोस्ती हो गई। जब बेटे के लिए रिश्ते आने लगे तो मैंने अनूप से कहा कि अपना बेटा है, आपकी बेटी है, क्यों न दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल लें। अनूप ने तुरंत हां कर दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed