संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को किया गया भारत बंद का ऐलान

Advertisements

जमशेदपुर:- संयुक्त किसान मोर्चा(SKM) के द्वारा दिनांक 27 सितंबर को भारत बंद बुलाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 9 महीनों से संघर्षशील किसानों द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 27 सितम्बर को सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसी बंद के समर्थन में आज पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्वारा प्रेस कोंफ्रेंस किया गया। प्रेस कांफ्रेंस में
AIDSO के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रिंकी बंसरियर ने कहा कि हमारा छात्र संगठन शुरुवात से किसानों द्वारा चलाए जा रहे ऐतिहासिक किसान आंदोलन में देश का छात्र किसानों के साथ नारे के साथ शामिल है । आगामी 27 सितंबर को भारत बंद में विभिन्न जिलों में अपनी पूरी शक्ति के साथ सड़क पर उतरेगा। वर्तमान की केंद्र सरकार की नीतियां न केवल किसानों के खिलाफ है बल्कि आम जनमानस के खिलाफ है। तीन कृषि कानून , कृषि को पूरी तरीके से कॉरपोरेट और पूंजीपति घरानों के हाथों में सौंपने की नीति है।जहां किसानों को अपने फसल पर भी अपना मालिकाना अधिकार नहीं रहेगा। अपनी फसल की सही मूल्य भी प्राप्त करने का अधिकार नहीं रहेगा। जमाखोरी के कानून से अत्यधिक मंहगाई बढ़ेगी। इससे न केवल किसान वर्ग बल्कि छात्र नौजवान, मजदूर समेत पूरा देश प्रभावित होंगे।

Advertisements
Advertisements

दूसरी ओर केंद्र सरकार द्वारा जबरन नई शिक्षा नीति 2020 को लागू किए गए हैं, यह शिक्षा नीति सरकारी शिक्षण संस्थानों को बंद कर प्राइवेट कॉलेज यूनिवर्सिटी को बढ़ावा देने, शिक्षा से सरकार की जवाबदेही को खत्म कर शिक्षा को पूर्ण रूप से निजी हाथों में सौंपने की साजिश है। नई शिक्षा नीति 2020 किसी भी प्रकार से व्यवहारिक शिक्षा पर बल नहीं देता, मानवीय मूल्य, नीति नैतिकता, सही इंसान बनने की कवायत नहीं करता बल्कि इसके विपरीत इसमें जिन पाठ्यक्रमों पर जोर दिया गया है वह कहीं न कहीं शिक्षा के मूल उद्देश्य से छात्र छात्राओं को दूर करता है। नई शिक्षा नीति 2020 आ जाने से पहले से ही गर्त में जा रही शिक्षा अब पूरी तरीके से बर्बाद हो जाएगी। ऐसी स्थितियों में 27 सितंबर को होने वाले अभूतपूर्व ऐतिहासिक भारत बंद का ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन पूर्ण समर्थन करता है। साथ ही किसानों के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ और नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ सड़क पर उतरने का काम करेगा। …
आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष रिंकी बंसरियर, जिला सचिव युधिष्टिर कुमार, कार्यलय सचिव संदीप पात्र, जिला सचिव मंडली सदस्य सोनी सेन गुप्ता, अमित शाव, प्रदीप यादव उपस्थित रहे।

You may have missed