महिला प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 277 खिलाड़ी होंगी शामिल;


मुम्बई : महिला प्रीमियर लीग के लिए मेगा बोली गुरुवार को होगी। इसमें 277 खिलाड़ी शामिल होंगी। पांच फ्रेंचाइजी के पास 50 भारतीय खिलाड़ियों और 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए 73 स्लॉट उपलब्ध हैं। इस मेगा बोली का मुख्य आकर्षण महिला विश्व कप की विजेता टीम भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश ने रिलीज कर दिया था। विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति के पास इस बार सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका है। विश्व कप में उनके प्रदर्शन के बाद कई फ्रेंचाइजी उन्हें टीम में लेना चाहेंगी। हालांकि, यूपी उन्हें वापस लेने के लिए आरटीएम (राइट टू मैच कार्ड) का उपयोग भी कर सकती है। अब तक स्मृति मंधाना (3.4 करोड़) टूर्नामेंट की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं जिन्हें 2023 में बंगलूरू ने अपने साथ जोड़ा था। ऑक्शन में गेंदबाज श्री चरणी, क्रांति गौड़ और ओपनर प्रतिका रावल भी बड़ी कमाई कर सकती हैं। पांच फ्रेंचाइजी के पास 50 भारतीय खिलाड़ियों और 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए 73 स्लॉट उपलब्ध हैं। इस मेगा बोली का मुख्य आकर्षण महिला विश्व कप की विजेता टीम भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश ने रिलीज कर दिया था। विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति के पास इस बार सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका है।नीलामी में शामिल होने वाली मार्की खिलाड़ी
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) – आधार मूल्य 50 लाख रुपये
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – आधार मूल्य 50 लाख रुपये
एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) – आधार मूल्य 50 लाख रुपये
अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) – आधार मूल्य 50 लाख रुपये
मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया) – आधार मूल्य 50 लाख रुपये
दीप्ति शर्मा (भारत) – आधार मूल्य 50 लाख रुपये
रेणुका ठाकुर (भारत) – आधार मूल्य 40 लाख रुपये
लॉरा वोलवार्ट (दक्षिण अफ्रीका) – आधार मूल्य 30 लाख रुपयेवनडे विश्व कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की भारी मांग होगी। टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा पर अच्छी बोली लगने की संभावना है। उन्हें विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद यूपी वॉरियर्स ने रिलीज कर दिया था। अगर क्रांति और चरणी जैसी युवा खिलाड़ी धनराशि के मामले में दीप्ति की बराबरी कर लें तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। इन दोनों ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके प्रभावित किया था। हरलीन देओल, रेणुका सिंह और स्नेह राणा भी नीलामी का हिस्सा हैं।




