ईरान में महिलाएं दौड़ाएंगी मोटरसाइकिल, विरोध प्रदर्शनों के बीच मिल गया अधिकार,


ईरान : ईरान में महिलाओं के लिए एक बड़ा और अहम फैसला लिया गया है. अब महिलाएं कानूनी रूप से मोटरसाइकिल चलाने का लाइसेंस ले सकेंगी. AFP की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले के बाद वर्षों से चली आ रही कानूनी उलझन खत्म हो गई है. इसकी घोषणा बुधवार (4 फरवरी 2026) को की गई. पहले कानून में महिलाओं के मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाने पर साफ रोक नहीं थी, लेकिन फिर भी प्रशासन उन्हें लाइसेंस नहीं देता था.इस वजह से महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था. अगर कोई महिला सड़क हादसे में घायल होती थी, तब भी कई बार उसे ही दोषी मान लिया जाता था, क्योंकि उसके पास लाइसेंस नहीं होता था. अब सरकार के नए फैसले से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है.ऐसे समय में लिया गया है जब ईरान में हाल के महीनों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं. शुरुआत में ये प्रदर्शन महंगाई और आर्थिक परेशानियों को लेकर शुरू हुए थे, लेकिन बाद में सरकार के खिलाफ आंदोलन का रूप ले लिया. सरकार के मुताबिक, इन घटनाओं में 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.महिलाओं को मोटरसाइकिल लाइसेंस देने का यह कदम ईरान में महिलाओं के अधिकारों की दिशा में एक अहम बदलाव माना जा रहा है. इससे न सिर्फ महिलाओं को आजादी मिलेगी, बल्कि सड़क पर उनके साथ होने वाले भेदभाव में भी कमी आने की उम्मीद है.




