क्‍या MS Dhoni खेलेंगे IPL 2025? सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने एक शब्‍द में दिया जवाब…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से फैंस को मंत्रमुग्ध कर कर दिया है। हालांकि फैंस का मानना है कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर के पूर्व बल्लेबाज सुरेश ने कहा है कि एमएस धोनी अगला सीजन भी खेलेंगे। इस पर आरपी सिंह ने भी समर्थन दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से फैंस को मंत्रमुग्ध कर कर दिया है। आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी ने अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में फैंस का मानना है कि यह सीजन उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा। हालांकि दो पूर्व भारतीय खिलाड़ियों का मानना है कि वह आगे भी आईपीएल खेलते हुए दिखाई देंगे।

आईपीएल 2023 (IPL) एमएस धोनी का आखिरी सीजन माना जा रहा था। हालांकि, फैंस का प्यार देखकर उन्होंने 17वां सीजन भी खेलने का एलान किया था। इस सीजन वह अपनी हिटिंग बल्लेबाजी से फैंस का फैंस दिल जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ एमएस धोनी ने तीन लगातार सिक्स लगाकर अपनी पुरानी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था।

सुरेश रैना और आरपी सिंह ने की भविष्यवाणी
वहीं, जियो सिनेमा पर कमेंट्री करने के दौरान सुरेश रैना और तेज गेंदबाज आरपी सिंह का मानना है कि एमएस धोनी अभी एक दो सीजन और खेलेंगे। दरअसल, जियो सिनेमा पर धोनी के आईपीएल भविष्य पर चर्चा की गई। इस दौरान एंकर ने रैना और आरपी सिंह से सवाल किया कि क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed