रूपुषकुंडी गांव में जंगली हाथी का तांडव, घर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत

0
Advertisements
Advertisements

चकुलिया : चकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत अंतर्गत रूपुषकुंडी गांव में गुरुवार तड़के एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। सुबह करीब चार बजे जंगल से निकलकर हाथी गांव में घुस आया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार हाथी ने सबसे पहले गांव की जयंती नायक के घर को निशाना बनाया। हाथी के हमले से महिला का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

इसके बाद हाथी धान की तलाश में रूपुषकुंडी लैम्पस की ओर बढ़ गया, जहां उसने वहां लगे शटर को भी तोड़ डाला। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग भय के साए में रहने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों के अनुसार उत्पात मचाने के बाद हाथी पास के सांपधरा साल जंगल की ओर चला गया, जहां वह फिलहाल डेरा जमाए हुए है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम लगातार इलाके पर नजर बनाए हुए है।

वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

Advertisements
See also  झारखंड पुलिस को मिली नई गाड़ियां: रांची में आधुनिक वाहनों से बढ़ेगी गश्त और अपराध नियंत्रण

Thanks for your Feedback!

You may have missed