सुनील शेट्टी ने क्यों ठुकराया था 40 करोड़ के तंबाकू ऐड का ऑफर

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai: पिछले कुछ सालों में, शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन तक कई टॉप बॉलीवुड सेलेब्स ने बड़ी रकम के लिए तंबाकू ब्रांड्स को एंडोर्स किया है. ऐसे प्रोडक्ट्स का एड करने के लिए इन स्टार्स को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील शेट्टी ने एक बार ऐसा एंडोर्समेंट ठुकरा दिया था. यहां तक कि उन्हें मोटी रकम भी ऑफर की गई थी. इस बात का खुलासा खुद सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में किया है.उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने 40 करोड़ रुपये का तंबाकू का ऐड ठुकरा दिया और कहा, ‘मुझे तंबाकू के ऐड के लिए 40 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी, और मैंने उन्हें देखकर कहा, ‘क्या आपको सच में लगता है कि मैं इसके झांसे में आ जाऊंगा?’ मैं नहीं आऊंगा। शायद मुझे उस पैसे की जरूरत थी, लेकिन नहीं। मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिस पर मुझे विश्वास न हो, क्योंकि इससे अहान, अथिया और राहुल, और हम सब पर दाग लग जाएगा। उसके बाद तो कोई मुझसे कॉन्टैक्ट करने की हिम्मत भी नहीं करेगा।’
अक्षय कुमार और अजय देवगन को पान मसाला ब्रांड का ऐड करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस का माननाथा कि फिटनेस को लेकर जागरुक रहने वाले अक्षय को तंबाकू ब्रांड का ऐड नहीं करना चाहिए। जहां अजय ने आलोचना को नजरअंदाज किया, वहीं अक्षय ने बाद में अपने फैंस से माफी मांगी।
सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी की ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से काफी एक्साइटेड हैं.  सुनील ने इंस्टाग्राम पर बेटे के नाम पोस्ट भी लिखी थी. पोस्ट में, सुनील ने अहान के लिए लिखा कि बॉर्डर 2 महिमा या युद्ध के बारे में नहीं है, बल्कि यह समझने के बारे में है कि शांति क्यों मौजूद है, उन्होंने आगे लिखा था कि बॉर्डर वह जगह नहीं है जहां देश खत्म होता है, बल्कि ये वो है जहां से साहस शुरू होता है, और कुछ कहानियां सिनेमा से आगे बढ़कर देश की यादों में ज़िंदा रहती हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed