अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग, ब्रेक के बाद करेंगे कमबैक?

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: अपनी मखमली आवाज से गानों को एक लेवल ऊपर ले जाने वाले अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया हैं. अरिजीत ने अचानक अपने इस ऐलान से फैन्स को हैरान कर दिया. अरिजीत ने एक पोस्ट लिख प्यार के लिए फैन्स को धन्यवाद कहा. अरिजीत ने अपनी पोस्ट में लिखा, मुझे ये बताते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि मैं अब वोकलिस्ट के तौर पर कोई नए प्लेबैक असानइमेंट नहीं लूंगा. मैं इस सफर को ब्रेक दे रहा हूं. ये एक शानदार सफर रहा. अरिजीत की इस पोस्ट ने उनके चाहने वालों को एक जोर का झटका दिया. अब अरिजीत ने अचानक इस तरह की बात की तो हर तरफ उन्हीं के नाम की चर्चा शुरू हो गई. उनके करियर की शुरुआत से लेकर आज तक के अच्छे-बुरे कर्म याद किए जाने लगे. अगर आप मोटे तौर पर अरिजीत के सफर पर नजर डालें तो सलमान खान के साथ हुए उनके उस पंगे के अलावा कोई ऐसा विवाद नजर नहीं आता. ये विवाद भी उन्होंने संन्यास लेने से पहले सुलटा लिया.अरिजीत सिंह ने साफ किया कि उन्होंने सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से जुड़े असाइनमेंट्स से दूर हो रहे हैं, वह म्यूजिक से दूर नहीं हो रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा- ‘मुझे अभी भी कुछ पेंडिंग काम पूरे करने हैं, मैं उन्हें पूरा कर लूंगा। इसलिए हो सकता है कि आपको इस साल कुछ रिलीज देखने को मिलें।’अरिजीत सिंह के इस फैसले पर कई यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाना शुरू कर दिया। कई ने जहां उनके फैसले का समर्थन किया तो कई ने उनसे वापस आने की गुजारिश की। ऐसे में सिंगर ने फैंस को जवाब देते हुए अपने फैसले की वजह भी साफ कर दी है। उन्होंने फैंस को अपने फैसले के पीछे की वजह पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि उनके इस फैसले की सिर्फ एक वजह नहीं है, बल्कि कई कारण हैं, जिनके चलते उन्होंने ये फैसला लिया है। उन्होंने ये भी बताया कि वह लंबे समय से ऐसा करने की कोशिश कर रहे थे और अब जाकर ये फैसला ले पाए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा – ‘एक सीधा कारण ये है कि मैं बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं, इसीलिए एक गाने का अरेंजमेंट बदलकर स्टेज पर अलग-अलग तरीके से गाता हूं। मुझे कुछ और तरह का म्यूजिक करना है।’उन्होंने इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ओर जाने की बात भी कही। एक फैन ने सिंगर से पूछा कि कहीं वह उनके साथ कोई मजाक तो नहीं कर रहे, तो सिंगर ने जवाब दिया कि वह किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं कर रहे, बल्कि वह सिर्फ बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग से दूर जा रहे हैं, लेकिन म्यूजिक और खासतौर पर इंडियन क्लासिकल म्यूजिक से उनका जुड़ाव बना रहेगा। उन्होंने साफ किया कि वह इंडियन क्लासिक्ल म्यूजिक की ओर वापस जा रहे हैं। अरिजीत ने ये भी कहा कि वह खुद का म्यूजिक बनाएंगे और जब भी तैयार होंगे, अपने म्यूजिक के साथ आएंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed