कौन हैं वो ब्राजीलियन मॉडल जिसका राहुल गांधी ने लिया नाम?

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ी में जिस ब्राजीलियाई मॉडल का जिक्र किया था.भारत में इस महिला की चर्चा उसके लिए आठवें आश्चर्य से कम नहीं है. इस महिला का कहना है कि उसका भारत की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. उसकी तस्वीर को किसी ने स्टॉक इमेज से खरीदा है. और इस तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया है.महिला का असली नाम लरिसा है. और कभी वो मॉडलिंग किया करती थी लेकिन अब वो इस पेशे से दूर है. लेकिन इंस्टाग्राम पर वो अभी भी सक्रिय है. लरिसा का कहना है कि इस मामले के बाद उसे दर्जनों भारतीय पत्रकारों के मैसेज आ रहे हैं. इस महिला ने ब्राजिलियाई भाषा में इंस्टाग्राम पर अपना मैसेज जारी किया है. इस मैसेज का हिंदी अनुवाद हम आपको बता रहे हैं.राहुल गांधी ने द एच फाइल्स नाम से एक प्रेजेंटेशन जारी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग वोट चुराने के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में ब्राजील की मॉडल ने 22 बार वोट दिया है। उन्होंने पूछा कि आखिर इस मॉडल का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में कहां से आया।वहीं, अपनी पीसी के दौरान चुनावी आंकड़ों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में जहां मतदाताओं की संख्या लगभग दो करोड़ है, 25 लाख फर्जी या अवैध मतदाता सूचिबद्ध हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसका सीधा मतलब है कि हर आठ में से एक मतदाता फर्जी है।राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस हरियाणा चुनाव सिर्फ 22000 वोटों से हारी। उन्होंने इस हार को लोकतंत्र की चोरी करार दिया। राहुल ने ब्रीजीलियाई मॉडल की स्टॉक फोटो का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि एक मामले में एक ही तस्वीर का प्रयोग 223 वोटों के लिए किया गया। हालांकि, कांग्रेस के इस आरोप पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आई है। आयोग ने हरियाणा चुनाव में वोटों में हेराफेरी के दावे को निराधार बताया है।राहुल गांधी ने इन आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। दिल्ली में एक पीसी की संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के इन आरोपों को गलत ठहराया है। बीजेपी की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी कड़ी मेहनत नहीं कर सकते, लोगों के पास नहीं जा सकते, वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो लोगों के साथ रह सकें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed