कौन हैं वो 7 महिला मंत्री, जिन्हें मोदी कैबिनेट में मिली जगह, इनमें से एक ने चुनाव भी नहीं लड़ा…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- नरेंद्र मोदी ने कल शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ थी। इस बार कुल 71 मंत्रियों को मोदी की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। इसमें सात महिला मंत्रियों को भी जगह मिली है। जानिए वो कौन 7 महिला मंत्री हैं जिन्हें मोदी की नई कैबिनेट में जगह मिली है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रविवार शाम 7 बजे के बाद मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली। मोदी की नई कैबिनेट में युवा नेताओं के साथ-साथ महिलाओं को भी जगह मिली है। इस बार 7 महिला मंत्रियों को मोदी कैबिनेट 3.0 में जगह मिली है।

निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, नीमूबेन बमभानिया और शोभा करंदलाजे ने मंत्री पद की शपथ ली है। इन्हें मोदी की नई कैबिनेट में स्थान मिला है। निर्मला सीतारमण राज्यसभा सांसद हैं। रक्षा खडसे ने महाराष्ट्र के रावेर से चुनाव जीती हैं। उन्होंने एनसीपी उम्मीदवार शरद पवार गुट को पटखनी दी थी।

निर्मला सीतारमण

राज्य सभा सांसद निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री रही हैं। उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री कार्यकाल पूरा किया है। वे रक्षा मंत्री भी रही हैं। निर्मला सीतारमण की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती है।

अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने इस बार भी मंत्री पद की शपथ ली है। अपना दल (एस) सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार रमेश चंद को हराया है। पिछली मोदी सरकार में भी वे केंद्रीय मंत्री बनी थीं।

सावित्री ठाकुर

सावित्री ठाकुर को भी मोदी की नई कैबिनेट में जगह मिली है। सावित्री ठाकुर ने मध्य प्रदेश की धार लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राधेश्याम मुवेल को पटखनी दी है।

रक्षा खडसे

रक्षा खडसे ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने रक्षा महाराष्ट्र के रावेर से जीत दर्ज की है। रक्षा खडसे ने एनसीपी उम्मीदवार शरद पवार गुट को पटखनी दी है। उन्होंने जीत की हैट्रिक भी लगाई है। सरपंच से सियासी सफर शुरू किया था।

निमुबेन बंभानिया

निमुबेन बंभानिया ने मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने गुजरात की भावनगर लोकसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी उम्मीदवार उमेश मकवाणा को साढ़े चार लाख से अधिक वोटों से हराया है।

अन्नपूर्ण देवी

अन्नापूर्णा देवी ने झारखंड की कोडरमा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने लेफ्ट उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह को 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। वे दूसरी बार सांसद बनी हैं। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी वे मंत्री बनी थीं।

शोभा करंदलाजे

शोभा करंदलाजे को फिर से मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया है। पिछली मोदी सरकार में भी वे मंत्री थीं। उन्होंने कर्नाटक की बंगलुरू नॉर्थ सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रोफेसर एमवी राजीव गौड़ा को हराया है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed