रिवाबा जडेजा ने पति रविंद्र जडेजा की तारीफ करते हुए टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगा दिया


दिल्ली : राजनीति में एंट्री के बाद से ही क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह गुजरात की शिक्षा मंत्री बनाई गईं। इस बीच उनका एक बयान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। रिवाबा जडेजा ने पति रविंद्र जडेजा की तारीफ करते हुए टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगा दिया।भाषण देते हुए अपने बयान में कहा,”मेरे पति (रविंद्र जडेजा) कई देशों जैसे लंदन, दुबई, ऑस्ट्रेलिया में खेलने जाते हैं, लेकिन आज तक उन्होंने कभी नशे को हाथ नहीं लगाया है। किसी भी तरह का नशा उन्होंने कभी नहीं किया।”रिवाबा ने आगे जो कहा वह काफी विवादास्पद था। उन्होंने कहा,”बाकी खिलाड़ी व्यसन करते हैं, मैंने कोई रोक-टोक नहीं की, पूरी फ्रीडम दे रखी है, लेकिन एक मोरल रिस्पॉन्सिबिलिटी और अपनी जवाबदारी को समझते हुए उन्होंने (जडेजा ने) कभी ऐसा नहीं किया।”रिवाबा जडेजा ने गुजराती भाषा में दिए अपने भाषण से यह तो साफ कर दिया कि उनके मुताबिक जडेजा नशा वगैरह नहीं करते। उन्होंने आगे कहा कि बाकी क्रिकेटर्स ऐसा करते हैं। अब इसमें बाकी क्रिकेटर्स भारत के हैं या अन्य देशों के, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्योंकि विदेशों में अक्सर ऐसा कल्चर देखा जाता है जहां ड्रिंक करना कॉमन बात होती है। मगर भारत में खासतौर से टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए नियमों के लिहाज से यह गलत हो सकता है।रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा इन दिनों गुजरात सरकार में शिक्षा मंत्री हैं. वहीं रवींद्र जडेजा टेस्ट सीरीज ना होने के चलते फिलहाल टीम इंडिया से दूर हैं. पिछले दिनों जडेजा अपनी IPL टीम के बदलने को लेकर भी चर्चा में थे. IPL 2026 में वो अब चेन्नई सुपर किंग्स नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में खेलते दिखेंगे.जडेजा ने अपने IPL करियर की शुरुआत भी राजस्थान रॉयल्स से की थी. और अब वो एक बार फिर से उसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते दिखेंगे.




