कदमा की रहने वाली दुर्गा मुखी अपने 4 बच्चों के साथ 19 मई से लापता

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कदमा के रामजनम नगर रोड नंबर 10 धोड़ा चौक के पास की रहनेवाली शादी शुदा दुर्गा मुखी अपने 4 बच्चों के साथ 19 मई से ही लापता हो गयी है. घटना के बाद उसका पति बुलबुल मुखी ने घटना की लिखित शिकायत कदमा थाने पर जाकर की है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पति ने कहा किसी तरह का नहीं था विवाद

बुलबुल मुखी ने कहा कि उसका पत्नी और बच्चों के साथ किसी तरह का विवाद घर पर नहीं था. वह किस कारण से लापता हो गयी है पता नहीं चला रहा है. वह अपने सगे-संबंधियों के यहां भी खोज-बीन कर चुका है.

मायका जाने की बात कहकर निकली थी दुर्गा

बुलबुल ने बताया कि उसकी पत्नी दुर्गा यह कहकर 19 मई की शाम 5 से 6 बजे के बीच निकली थी कि मायका जा रही है. उसने सोचा पत्नी बच्चों के साथ मायका गयी होगी. एक सप्ताह के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंचा तब पता चला कि वह वहां भी नहीं गयी है. इसके बाद वह परेशान हो गया.

11 जून को दी थाने में शिकायत

घटना के बाद बुलबुल ने तंग आकर 11 जून को घटना की लिखित शिकायत थाने पर जाकर दी. बुलबुल मजदूरी का काम करता है और उसके पास मोबाइल फोन नहीं है. चार बच्चों के साथ दुर्गा कहां लापता हो गयी है इसकी जांच पुलिस कर रही है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed