नाम्या स्माईल फाऊंडेशन की ओर से दिव्यांग को दिया गया व्हीलचेयर

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-गुड़ाबांदा प्रखंड के गुडाबांदा के रहनेवाले शैलेंद्र मण्डल की आज से जिंदगी बदल गई। दरअसल एक दुर्घटना के बाद से शैलेंद्र को चलने फिरने मे परेशानी होती थी। आज नम्या फाऊंडेशन की तरफ से व्हील चेयर प्रदान किया गया जिससे उनकी जिंदगी की राह अब कुछ आसान हो गई है।एक छड़ी के सहारे बड़ी मुश्किल से वे चल पाते थे और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उनका परिवार व्हील चेयर उपलब्ध कराने में असमर्थ था। सामाजिक कार्यकर्ता सह किसान मोर्चा जिला मंत्री सुमंतो श्यामल ने इस बात की जानकारी पूर्व विधायक सह नम्या फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष कुणाल षाड़ंगी को दी जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए वे पहुंचे और उन्होंने शैलेंद्र मण्डल को व्हील चेयर प्रदान किया।इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला मंत्री सुमंतो श्यामल, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धेश्वर कालिंदी, मुराकाटी पंचायत के मुखिया सपन सिंह , लक्ष्मीकांत मंडल, मंडल उपाध्यक्ष रतन लाल राऊत, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री प्रणव पात्र , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा रानी मंडल, शीखा, राजु आदि उपस्थित थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया

You may have missed