दिलीप कुमार के निधन पर बिहार में शोक की लहर,सीएम नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

मुंबई (मोहिनी कर्मकार ) :- बॉलीवुड लीजेंड दिलीप कुमार के निधन से बिहार में उनके चाहने वाले बेहद दुखी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी  , शाहनवाज  हुसैन और चिराग पासवान सहित बिहार के कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। उन्होंने भारतीय संसद के उच्च साधन राज्यसभा का गौरव  भी बढ़ाया था। उन्हें भारतीय सिनेमा के  सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फालके अवार्ड के अलावा पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान ए-इम्तियाज से भी नवाजा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से भारतीय सिनेमा जगत को बड़ी क्षति हुई है। नीतीश कुमार ने दिलीप कुमार के र-वजनों और चाहने वाले को इस दुख की घड़ी में  धैर्य धारण करने की अपील की है। माझी ने भी दी श्रद्धांजलि। जीतन राम मांझी ने कहा कि दिलीप कुमार के निधन से भारतीय सिनेमा जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है. इसे अब कभी पूरा नहीं किया जा सकता उन्होंने कहा कि वह भारतीय सिनेमा जगत में अपने असाधारण योगदान के लिए सदैव ही याद किए जाएंगे। शाहनवाज हुसैन ने जताया शोक। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिलीप साहब भारतीय सिनेमा के लीजेंड्री अभिनेता थे. वह अपने योग के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता थे। वे अपने प्रशंसकों के दिलों में हमेशा बने रहेंगे। उन्होंने अभिनेता के निधन पर गहरा शोक जताया है। शहनवाज ने कहा कि यह बहुत ही नेक और दरिया दिल इंसान थे। उन्होंने अपना जीवन सादगी से जिया और सभी के प्रति सौजन्य से भरे रहते थे। चिराग ने भी जताया है शौक लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार का निर्धन अत्यंत दुखद है। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान अविस्मरणीय हैं. कांग्रेश के निधन पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने भी उनके  निर्धन पर शोक जताया है। राजद  की राज्यसभा सासंद डा मीसा भारतीय ने कहा कि दिलीप साहब केवल अभिनय तक ही सीमित नहीं थे। उन्होंने कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

You may have missed