जंग का असर पड़ोसी देश पर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

0
Advertisements
Advertisements

इस्लामाबाद : मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में संकट के कारण पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है। सरकार ने ईंधन के दाम लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत करीब 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत लगभग 321.17 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रिपोर्ट के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति में बाधा के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। पाकिस्तान अपनी बड़ी मात्रा में तेल आयात करता है और उसका अधिकतर ईंधन सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से इसी समुद्री मार्ग के जरिए आता है, इसलिए संकट का सीधा असर वहां के ईंधन बाजार पर पड़ा है।

स्थिति को देखते हुए सरकार ने लोगों को ईंधन की जमाखोरी न करने की चेतावनी दी है और कहा है कि हालात के अनुसार पेट्रोलियम कीमतों की नियमित समीक्षा की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मिडिल ईस्ट का संघर्ष लंबा चला तो ईंधन की कीमतें और बढ़ सकती हैं और इससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था तथा महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

Advertisements
See also  तेहरान पर इजरायल की वायु सेना हमला जारी, राजधानी में बड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

Thanks for your Feedback!