विवेक ओबेरॉय, ने ‘रामायण’ से मिली फीस को किया दान,फिल्म में बनेंगे विभीषण

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई :विवेक ओबेरॉय एक मशहूर बॉलीवुड एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से कई बार लोगों का दिल जीता है। पिछले कुछ साल से ‘मस्ती 4’ एक्टर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों को लेकर काफी लाइमलाइट में रहे हैं। बॉलीवुड स्टार विवेक ओबेरॉय आगामी नवंबर महीने में अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म मस्ती के पार्ट 4 में नजर आने वाले हैं. मस्ती 4 में वह अपने पुराने दोस्त रितेश देशमुख और आफताब शिवदसानी संग फिर मस्ती करते नजर आएंगे. फिल्म नवंबर में रिलीज होगी. इसके अलावा विवेक की झोली में इंडियन सिनेमा की सबसे बड़े बजट फिल्म रामायण भी है. 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी रही इस फिल्म के लिए मिलने वाली फीस को विवेक ने दान करने का फैसला लिया है. विवेक ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है.अब इन दिनों विवेक एक नेक काम के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं.यह तो सभी जानते हैं कि विवेक के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनमें नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड ‘रामायण’ भी शामिल है। इसमें रणबीर कपूर, सनी देओल, ‘केजीएफ’ स्टार यश, साई पल्लवी जैसे बेहतरीन कलाकारों की टोली है। वहीं, ‘रामायण’ में विवेक विभीषण का किरदार निभाएंगे।विवेक ओबेरॉय ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने नमित से कहा कि मुझे इसके लिए एक पैसा भी नहीं चाहिए, मैं इसे किसी ऐसे काम के लिए दान करना चाहता हूं, जिसमें मेरी आस्था हो, यानी कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए, मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारा सपोर्ट करना चाहता हूं, क्योंकि मुझे तुम्हारा काम बहुत पसंद आया है और मुझे लगता है कि यह इंडियन सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर धमाकेदार तरीके से ले जाएगी’. एक्टर ने कहा कि यह फैसला फिल्म के विजन और इसके प्रोड्यूसर के काम को देखते हुए लिया गया है. विवेक ने फिल्म रामायण की मेकिंग पर भी अहम बातें बताई और कहा कि फिल्म रामायण हॉलीवुड की एपिक फिल्मों के लिए करारा जवाब होगी.विवेक ने कहा, ‘नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी इंडियन सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर बड़ी पहचान दिलाने के लिए काम कर रहे हैं, रामायण हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देगी, क्योंकि इस फिल्म से जुड़ी वीएफएक्स की टीम 7-8 बार ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है, यकीनन रामायण एक मास और बड़ी फिल्म होने जा रही है, इसे हम माइथोलॉजिकल की जगह हिस्टोरिकल फिल्म कह सकते हैं’. बता दें, रामायण को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस और दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म पर तेजी से काम चल रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम तो साई पल्लवी मां सीता के रोल में होंगी. वहीं, केजीएफ स्टार फिल्म में रावण का रोल करते नजर आएंगे. साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल मंदोदरी के रोल में होंगी. फिल्म का पहला पार्ट 2026 और दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रहा

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed