रामनवमी से पहले अखाड़ा समितियों का दौरा तेज, जुलूस व्यवस्था को लेकर उठीं कई मांगें

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने शहर के विभिन्न इलाकों में अखाड़ा समितियों के साथ बैठक और दौरा शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोनारी और परसुडीह क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न अखाड़ा समितियों से मुलाकात की और जुलूस तथा विसर्जन व्यवस्था से जुड़े सुझाव और समस्याओं को सुना।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दौरे के दौरान नमो टोला अखाड़ा समिति ने बताया कि उनकी शोभायात्रा में महिलाओं की संख्या अधिक रहती है, इसलिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जानी चाहिए। वहीं शिव मंदिर अखाड़ा समिति के संचालकों ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी। इसके अलावा कई समितियों ने अपने क्षेत्र में गंदगी के ढेर, खराब स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण की समस्या को भी उठाया।

केंद्रीय समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही अखाड़ा समितियों ने भी भरोसा दिलाया कि इस वर्ष शोभायात्रा और विसर्जन कार्यक्रम को समय पर और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरे में महासचिव भूपेंद्र सिंह, संरक्षक भीष्म सिंह, उपाध्यक्ष परमात्मा मिश्रा, गौतम प्रसाद, सचिव मनीष कुमार, विजय वर्धा, अनमोल वर्मा और किशोर साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
See also  आदित्यपुर में डिप्टी मेयर की कुर्सी पर ‘भैया या भाभी’ की चर्चा, अंदरखाने शुरू हुई जोड़-तोड़ की राजनीति

Thanks for your Feedback!

You may have missed